<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 4, 2026

बहला-फुसलाकर युवती को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 512/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सागर साहेब राव पुत्र स्व. साहेब राव मिठ्ठे, निवासी नाउड़ी, तालुका थाना कन्नड़ ग्रामीण, जिला छत्रपति संभाजी नगर, राज्य महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

विदित हो कि वादिनी द्वारा 24 दिसंबर 2025 को थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले की गंभीरता एवं महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सहेन्द्र यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages