वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव द्वारा थाना रुधौली परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने तथा समय-समय पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीणों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सक्रिय भूमिका से गांवों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है।
उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में सतर्क रहकर किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक के उपरांत वर्तमान में चल रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा उपस्थित ग्राम प्रहरियों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

No comments:
Post a Comment