<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 4, 2026

डीआईजी के नेतृत्व में अमहट घाट पर चला व्यापक स्वच्छता एवं प्लास्टिक निस्तारण अभियान

- स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में एक सशक्त पहल : संजीव त्यागी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी के नेतृत्व में अमहट घाट पर प्लास्टिक निस्तारण एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अमहट घाट एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी ने कहा कि “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत-श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होता है।
सफाई अभियान में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages