<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन, बालिका जन्म को किया गया प्रोत्साहित


गोरखपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जनवरी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के गायनो विभाग में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केक काटकर नवजात बालिकाओं के परिजनों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम का संकल्प लिया और समाज में बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages