<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर जानकीपुरम में हुआ सप्त शक्ति संगम का भव्य आयोजन


लखनऊ। जनपद के जानकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 22 जनवरी 2026 को “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है” के संकल्प के साथ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुशी मधुश्री साव जी (मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान) रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती निधि द्विवेदी जी (क्षेत्रीय सप्त शक्ति संगम संयोजिका एवं क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका), अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह जी, मुख्य वक्ता श्रीमती आशा मिश्रा जी एवं श्रीमती शुभ्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका सम्मान किया।

मुख्य अतिथि सुशी मधुश्री साव जी ने अपने संबोधन में कहा कि सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति को जागरूक, संगठित एवं सशक्त करने की एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित नारी की सात शक्तियों पर प्रकाश डालते हुए परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती निधि द्विवेदी जी एवं श्रीमती आशा मिश्रा जी ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मातृशक्तियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी, विशिष्ट माताओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages