<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 6, 2026

चलती बस पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त व सहअभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने चलती बस पर फायरिंग करने की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त और उसके सहअभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 04 फरवरी 2026 को थाना छावनी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझौवा क्षेत्र में एक सफेद बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ने चलती बस पर अवैध असलहे से फायरिंग की है। इस सूचना के आधार पर थाना छावनी पर मुकदमा संख्या 22/2026 धारा 109(1), 352, 324(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी पड़री बाबू, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को 05 फरवरी 2026 को समय करीब 18:13 बजे थाना परसरामपुर परिसर से नियमानुसार हिरासत में लिया गया। वहीं सहअभियुक्त हिमांशु शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा, निवासी धरमपुर मुगलिया, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को मुखबिर की सूचना पर 06 फरवरी 2026 को सुबह करीब 08:12 बजे अमौली से हनुमानगंज मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में अभियुक्त शिवम सिंह ने बताया कि 04 फरवरी को वह अपने साथी हिमांशु शर्मा के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से अयोध्या की ओर जा रहा था। केशवपुर के पास बस से साइड मांगने पर बस चालक द्वारा साइड न देने से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने आवेश में आकर बस चालक की ओर फायर कर दिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार बाद में अपराध बोध के चलते शिवम सिंह ने थाना परसरामपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं सहअभियुक्त हिमांशु शर्मा मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश में था, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। वह पैदल भागने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

फिलहाल दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages