<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 6, 2026

सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की विरजीत कौर ने जीता कांस्य पदक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला वेटलिफ्टर सुश्री विरजीत कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

गाजियाबाद में 05 से 07 फरवरी, 2026 तक आयोजित सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025-26 में सुश्री विरजीत कौर ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पूर्वोत्तर रेलवे बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

सुश्री विरजीत कौर की सफलता पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष नरसा अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/पी.एम. एवं उपाध्यक्ष नरसा बिजय कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं महासचिव नरसा पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह सहित नरसा के सभी पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि नरसा द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसका परिणाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी देश और रेलवे का नाम रोशन करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages