<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 6, 2026

अब पासपोर्ट के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं, पूर्वांचल को मिली बड़ी राहत - सांसद रवि किशन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वांचल के नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब आसान हो गई है। गोरखपुर के सांसद रविन्द्र शुक्ल उर्फ रवि किशन ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अब लोगों को पासपोर्ट के लिए दिल्ली या लखनऊ जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पूरी क्षमता से कार्य कर रहा है और फिलहाल कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।

लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पूरी तरह सक्रिय है। सांसद ने जानकारी दी कि यहां प्रतिदिन 1,155 अपॉइंटमेंट जारी किए जाते हैं, जिनमें 940 सामान्य, 80 तत्काल और 135 पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट से जुड़े होते हैं।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर के अलावा देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। “एप्लाई एनिव्हेयर इन इंडिया” योजना के तहत अब देश के किसी भी पासपोर्ट सेवा केंद्र से आवेदन किया जा सकता है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में भी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए मदद (MADAD) पोर्टल, सीपीजीआरएएमएस और 24x7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदनों का उसी दिन प्रसंस्करण किया जाता है और शिकायत निवारण की स्थिति भी संतोषजनक है।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय ने गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बड़े और आधुनिक भवन में स्थानांतरित करने की स्वीकृति दे दी है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था पूर्वांचल के युवाओं, छात्रों और कामगारों के लिए शिक्षा, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के नए द्वार खोलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages