<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 6, 2026

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में एबीवीपी के ‘स्क्रीन टाइम, एक्टिव टाइम’ अभियान का हुआ प्रभावशाली शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मंडलीय मुख्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में ‘स्क्रीन टाइम, एक्टिव टाइम’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर कर सक्रिय, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि महिला थाना अध्यक्ष डॉ. शलिनी सिंह उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का अत्यधिक स्क्रीन टाइम उनके शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा बन रहा है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला थाना अध्यक्ष डॉ. शलिनी सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम कम कर सक्रिय दिनचर्या अपनाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि साइबर अपराधों से भी बचाव संभव है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने एबीवीपी के इस अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए इसकी सराहना की।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को खेलकूद, योग और नियमित व्यायाम के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया और बताया कि सक्रिय जीवनशैली से एकाग्रता व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल या शारीरिक गतिविधियों को देने तथा अनावश्यक मोबाइल उपयोग से दूरी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages