<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 23, 2026

संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक का समन्वय जरूरी : डॉ. सौरभ मालवीय


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रीयता और आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा को केवल परीक्षा और रोजगार तक सीमित न रखकर संस्कार, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया गया है।

यह बातें विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने विद्या भारती के शैक्षिक कार्यों, गोरक्ष प्रान्त की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डॉ. मालवीय ने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षा में नैतिकता, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखना जरूरी है। विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स, कोडिंग और नवाचार आधारित गतिविधियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर व्याख्यान, विचार गोष्ठी, निबंध, चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गान, गायन, पेंटिंग, निबंध लेखन सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

डॉ. मालवीय ने कहा कि वर्ष 2027 में विद्या भारती स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण करेगी। इस अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्वबोध—पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह, प्रचार संयोजक अंकित कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख नरेन्द्र चन्द्र कौशिक, प्रेम शरण मिश्र सहित विभिन्न आयामों के प्रमुख उपस्थित रहे। आभार संभाग निरीक्षक अजय कुमार दूबे ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages