<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर लाद के नागरिकों ने कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि मतदाता सूची को शुद्ध कराया जाए।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत रानीपुर लाद की पंचायत निर्वाचक सूची तैयार करने में बीएलओ द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है। गांव में निवास करने वाले लगभग 400 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इसके अलावा कई वयस्क मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं, जो बीएलओ के पक्ष में नहीं माने जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बीएलओ प्रधान प्रतिनिधि के सगे पट्टीदार हैं, इसी कारण वे मनमानी कर रहे हैं। नागरिकों ने मांग की कि पात्र मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से न काटे जाएं।
ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप सिंह, विपुल कुमार सिंह, अभिनव सिंह, आनंद सिंह, माधुरी सिंह, ध्रुपराज, हरिबख्श सिंह, अभिषेक कुमार, रवि प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, अमर मौर्य, अजय सिंह, भगवत सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह, अंशुल सिंह, अंजू सिंह, अंकित प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages