<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

ठंड से बचाव को आगे आए जनप्रतिनिधि, जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी तथा आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने शुक्रवार को क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़ती ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने बताया कि ठंड से किसी को परेशानी न हो, इसके लिए रैन बसेरे में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कंबल वितरित किए, जबकि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय के साथ दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, अरविन्द श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव ‘दीपू’, प्रकाश निषाद, सभासद शिवनरायन चौधरी, गणेश भारद्वाज, दुर्गेश सोनकर, मोल्हू प्रसाद, राजन पाण्डेय, चन्द्रभान चौधरी, उदयभान चौधरी, राम बहादुर वर्मा, अभिषेक चौधरी, लालचन्द चौधरी, सुनील सिंह, आशीष चौधरी, महेन्द्र चौधरी, अर्जुन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages