बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता और ‘पेड़ वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौहर अली ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू की है। इन दिनों वे चाय की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को प्लास्टिक की चाय छननी का प्रयोग न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्लास्टिक छननी का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए धीमा ज़हर साबित हो सकता है।
गौहर अली चाय दुकानदारों को स्टील से बनी छननी उपलब्ध करा रहे हैं और साथ ही कागज़ के कप के बजाय मिट्टी के बट्टों में चाय देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि लोगों का स्वस्थ रहना सबसे ज़रूरी है और इसके लिए रोज़मर्रा की आदतों में बदलाव आवश्यक है।
इस अभियान को चाय दुकानदारों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कई दुकानदारों ने इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है। चाय दुकानदारों को स्टील की छननी उपलब्ध कराने में प्रभाकर सिंह, अरुण कुमार, जौहर, श्रीराम, सुनौव्वर सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

No comments:
Post a Comment