<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

बस्ती। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी 2026 में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” केवल नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाना, दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनना तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने और नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन न चलाने की अपील की।
डॉ. वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जीवन अमूल्य है और उसकी सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षक अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages