<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 13, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस्ती में विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 13 जनवरी 2026 को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मड़वा नगर टोल प्लाजा, पटेल चौराहा एवं पॉलीटेक्निक चौराहा पर वाहन चालकों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पैम्फलेट एवं लीफलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न लगे पाए जाने पर कुल 07 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान में सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी, यातायात पुलिस के कर्मचारी एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages