<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 31, 2026

बीमार मां को बेटे ने पीटा, वीडियो वायरल, अमेरिका में बैठी बेटी ने देखा


गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 स्थित जागृति विहार में बेटे द्वारा अपनी बीमार मां को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस घटना ने समाज को झकझोर दिया और लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
घटना मकान नंबर 22 में हुई, जहां निशांत ठाकुर नामक बेटे ने अपनी बीमार और असहाय मां पर बेरहमी से हाथ उठाया। यह पूरी घटना अमेरिका में रहने वाली उसकी बहन ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे मामला सार्वजनिक हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निशांत अपनी मां पर प्रहार कर रहा है, जबकि वह खुद बीमार और असहाय हालत में है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। स्थानीय पुलिस ने आरोपी निशांत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित मां को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है और समाज में बच्चों द्वारा बुजुर्ग माता-पिता के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages