<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 31, 2026

कौशाम्बी में दावे-आपत्तियों की सुनवाई को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


कौशाम्बी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन द्वारा दावे, आपत्तियां एवं नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयुक्त, प्रयागराज मंडल/रोल प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में अपर आयुक्त प्रशासन रतन प्रिया ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक के दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों, आपत्तियों एवं नोटिसों की समयबद्ध और निष्पक्ष सुनवाई को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और अपात्र प्रविष्टियों को समय रहते हटाया जा सके।समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदीप चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के आशीष केशरवानी तथा कांग्रेस पार्टी के हेमंत रावत सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी दी।इसी क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त प्रयागराज मंडल/रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने भी पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages