<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 31, 2026

महापौर ने प्रथम नगर निगम वीरता फुटबॉल कप प्रतियोगिता का किया उद्घाटन


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के शिक्षा विभाग ने शनिवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम नगर निगम वीरता फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन खाटू श्याम स्टेडियम में किया। इस प्रतियोगिता में नगर निगम के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीयों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी, अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा) पंकज नरेश अग्रवाल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। नगर निगम का प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनें, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी विकसित हों। यह फुटबॉल कप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम हैं। दिल्ली नगर निगम शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दे रहा है, ताकि निगम के विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम के विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनती हैं।
उन्होंने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, जज्बा और दमदार प्रदर्शन इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि खेल, दिल्ली के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। एमसीडी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages