अयोध्या। दर्शननगर बाज़ार में आज अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजसेवी संस्था अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश यादव ने फीता काटकर स्टूडियो का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि दर्शननगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो के खुलने से आमजन को शादी-विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की बेहतर सुविधाएं उचित दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्टूडियो के संचालक राकेश कुमार एवं कुलदीप सैनी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्टूडियो संचालकों ने मुख्य अतिथि सुरेश यादव को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अवध वेडिंग फिल्म स्टूडियो दर्शननगर मुरली मार्केट के ठीक सामने, दूसरे मंज़िल पर स्थित है, जहां शादी-विवाह, धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों से संबंधित फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की सभी सेवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में विनोद, सत्यप्रकाश, विकास, शेष, रोशन, लक्ष्मण, करन, मोहित, वासुदेव यादव, सोमई निषाद, राम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment