<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

निबंध प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत कर थाना प्रभारी ने बढ़ाया हौसला


बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश के क्रम में थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 369 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता में दीक्षा सिंह और सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय को प्रथम, खुशी और सात्विक को द्वितीय, कली श्रीवास्तव और सुशील मौर्य को तृतीय, अर्चिता और अपूर्व त्रिपाठी को चतुर्थ तथा नीशू वर्मा और हिमांशु पाण्डेय को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि निबन्ध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताते हुए विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक से बचने, ओटीपी एवं पासवर्ड गोपनीय रखने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया तथा विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। थाने के मुख्य आरक्षी सौरभ त्रिपाठी, आरक्षी राजेश कुमार यादव, आरक्षी शिव यादव एवं आरक्षी धर्मेंद्र यादव ने भी बच्चों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की सलाह दिया।
इस अवसर पर पंकज सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय,सत्येंद्र सिंह ,सुधीर पाठक ,दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा, रामनरेश शर्मा, शिवराम पटेल, अमरेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, कैलाश त्रिपाठी, अलगू प्रसाद, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश यादव, मृत्युंजय यादव , मृगेंद्र पाण्डेय, दीपक यादव, कमलेश शुक्ला, धनवंत शुक्ला, प्रवीण सिंह, अमरनाथ केसरवानी, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुनील मौर्या, राकेश कुमार यादव अंजू श्रीवास्तव , कल्पना मिश्रा, अंजली सिंह, बीनू पाण्डेय, वर्तिका श्रीवास्तव, निहारिका सिंह, पूनम सिंह, मुस्कान यादव, सोनी शुक्ला, अनीता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, संध्या त्रिपाठी, खुशी सोनी, सपना सिंह, सिमरन सिंह ,पद्मा मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, मधु शर्मा, कामना त्रिपाठी, संध्या श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, वंदना विश्वकर्मा, संयोगिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages