<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

पूर्व विधायक संजय प्रताप की पहल से सोनहा शिवाघाट मार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल  की पहल रंग लायी और रुधौली विधानसभा क्षेत्र में राज्य सड़क निधि योजना से  सोनहा शिवाघाट मार्ग  से 7.000  के निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है। यह निर्माण 16 करोड़ 67 हजार रूपये से पूरा कराया जायेगा।

यह जानकारी देते हुये पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि उन्होने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उ.प्र. शासन से रुधौली विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़को के निर्माण कराये जाने का आग्रह किया था। स्वीकृति के साथ ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जायेगा और इसके पूरा हो जाने पर लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा कि रूधौली विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जितना संभव हो पाता है उनका प्रयास अनवरत जारी है। कहा कि सोनहा शिवाघाट मार्ग  का निर्माण बहुत आवश्यक था। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages