<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 11, 2026

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुरू, तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव


बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। जिला मंत्री मनोज चौहान द्वारा पूर्व कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में चुनाव अधिकारी राम सहाय यादव, सुधीर शर्मा एवं शिव कुमार यादव की देख-रेख में पाँच पदों के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला कोषाध्यक्ष पद पर राम कृपाल चौधरी, संगठन मंत्री पद पर मो. सलीम तथा लेखा संप्रेक्षक पद पर राजकुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
जिलाध्यक्ष पद पर सोमईराम आजाद और पेशकार, जबकि जिला मंत्री पद पर अतुल कुमार पांडेय एवं शिवकुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। 18 जनवरी को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मतदान कराया जाएगा।
कड़ाके की ठंड के बावजूद अधिवेशन और चुनाव को लेकर सफाई कर्मचारियों में खासा उत्साह और गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages