<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल


बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में से एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है।
दूसरे मृतक की पहचान कैमूर जिले के चंदेश गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ के रूप में हुई
उन्होंने बताया कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages