<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

गोरखपुर में जन्मदिन मनाने के दौरान हुआ झगड़ा, महिला ने गोली चलाई; एक घायल


गोरखपुर। गोरखपुर में सड़क किनारे जन्मदिन मनाने के बीच एक महिला ने झगड़े के दौरान कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया इलाके में हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान हरपुर बुधट की रहने वाली अंशिका के रूप में हुई है जो कार से आई थी और सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी। उनके मुताबिक, इस दौरान विशाल मिश्रा नामक शख्स अपने दोस्तों - अमिताभ निषाद, शैलेश और संदीप के साथ वहां आया।
उन्होंने बताया कि जब विशाल, अंशिका से बात करने लगा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विशाल को शक था कि अंशिका अक्सर उसकी पत्नी से मिलती है। कहा-सुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाथापाई के दौरान, अंशिका ने कथित तौर पर अपने पास रखी पिस्तौल निकाल ली और जब दूसरे लोगों ने हथियार छीनने की कोशिश की, तो गोली चल गई, जो अमिताभ निषाद के पेट में लगी। उनके मुताबिक, अमिताभ को पास के अस्पताल ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अंशिका और उसके दो साथियों का पीछा किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसने पिस्तौल जब्त कर ली है और अंशिका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जांच के तहत इलाके की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इकट्ठा की गई है। पुलिस के मुताबिक, अंशिका के खिलाफ पहले से ही चोरी का एक मामला दर्ज है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages