वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र/जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची अर्ह तिथि 01 नवम्बर 2025 के संदर्भ में तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की गई है। उक्त निर्वाचक नामावली को संशोधनों की सूची सहित अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचक नामावली की एक प्रति संबंधित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों एवं अन्य पदाभिहित स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी, ताकि संबंधित मतदाता निर्धारित अवधि में उसका अवलोकन कर सकें।

No comments:
Post a Comment