<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 7, 2026

निर्वाचक नामावली में नाम जाँच की सरल प्रक्रिया जारी, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध


बस्ती। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 01जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाश 06 जनवरी 2026 को हुआ, जिसमें जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुयी आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम है या नही की जॉच करना चाहता है, तो इसकी प्रक्रिया सरल है, इसके लिए सीईओ यूपी की वेब पोर्टल सीईओ उत्तर प्रदेश डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। जहॉ मुख्य पृष्ट पर एक पॉप-अप विन्डों- स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर)-2026 खुलकर आता है, जिसमें सर्च योर नेम बाई एपिक नम्बर इन ड्राफ्ट इलेक्ट्रॉल रोल एसआईआर 2026 पर क्लिक करें। अगले स्क्रीन में एपिक नम्बर वाले बाक्स में अपना एपिक नम्बर डालें तथा कैप्चा टाईप करें और सर्च नामक टैंब पर क्लिक किया जाय। यदि आपका नाम ड्राफ्ट वाटर लिस्ट में मौजूद है तो सर्च परिणाम में राज्य, जिला, विधानसभा, क्षेत्र, मतदान केन्द्र का नाम और वोटर लिस्ट के भाग संख्या व क्रम संख्या का विवरण मिलेगा। यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश के किसी विधानसभा क्षेत्र की ड्राफ्ट एलोक्टोरल रोल में नही है तो नो रिजल्ट फाउंड प्रदर्शित होंगा। उक्त के अतिरिक्त वेब पोर्टल इलेक्ट्रॉल सर्च डॉट इसीआई डॉट जीओबी डॉट इन पर जायेंगे और ईपीआईसी, नम्बर नाम, बाक्स में अपना ईपीआईसी नम्बर टाइप करके अपना नाम खोजे और दिये गये कैप्चा टाइप करने के बाद सर्च पर क्लिक करें। परिणाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में आपकी प्रविष्टि का विवरण प्रदान करेंगा, यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में मौजूद है, अन्यथा यह नो रिजल्ट फाउंड  प्रदर्शित होंगा। पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी/बीएलओ से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते है। आनलाइन माध्यम से फार्म-6, 7 व 8 आयोग के ऐप ईसीआईनेट मोबाइल एप एवं वेवसाइट वोटर्स डॉट इसीआई डॉट जीओबी डॉट इन के माध्यम से भी सबमिट किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages