वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड, शीतलहर, कोहरे एवं न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश एवं भारत मौसम विभाग द्वारा जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के आधार पर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद गोरखपुर के अंतर्गत संचालित समस्त बोर्डों एवं अन्य समस्त बोर्डों के परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 08 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। यह निर्णय बच्चों को अत्यधिक ठंड के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment