वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान–2026 के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. पांडेय सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों एवं मृत्यु की घटनाओं को रोकना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता वी.के. गुप्ता एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा अभियंता द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया गया।
उक्त कार्यक्रम जनपद संत कबीर नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

No comments:
Post a Comment