<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 7, 2026

थाना वाल्टरगंज पुलिस ने इंटर कॉलेज में चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा देशराज नारंग इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल सुनील पाल एवं महिला कांस्टेबल जानवी सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी, हाउस अरेस्ट स्कैम, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम जैसे तरीकों से होने वाली धोखाधड़ी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट साइबरक्राइम डॉट जीओबी डॉट इन की जानकारी दी। साथ ही थाना वाल्टरगंज का सीयूजी नंबर 9454403124 भी साझा किया गया। इन संसाधनों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages