वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार 07 जनवरी 2026 को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्री/मालकर अधिकारी एवं यातायात पुलिस के संयुक्त एवं समन्वित अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर राहवीर योजना के संबंध में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के पश्चात गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले सहायक व्यक्ति को ₹25,000 (रुपया पच्चीस हजार) की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। लोगों को मानवता एवं सामाजिक दायित्व की भावना के साथ दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन द्वारा सोनूपार, कैली, गौसपुर एवं कलवारी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्री/मालकर अधिकारी, बस्ती द्वारा बस्ती–कलवारी मार्ग, फुटहिया चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 29 वाहनों का चालान किया गया तथा 01 वाहन को निरुद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त आम जनमानस को जागरूक करने हेतु पम्पलेट एवं लीफलेट का वितरण भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी सहित परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित

No comments:
Post a Comment