<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 7, 2026

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 06/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के अंतर्गत वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र अमित कुमार, निवासी भुजैनी, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को चुरेब रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा 04 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले की गंभीरता व महिला अपराध की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages