<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 26, 2026

गणतंत्र दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे की प्रगति का दमदार प्रदर्शन

- महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने फहराया तिरंगा, विकास कार्यों की झलक


गोरखपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट-गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन एवं रेलवे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड की सलामी ली।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, राष्ट्र और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने रेलकर्मियों की मेहनत और निष्ठा को नमन करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से ही पूर्वोत्तर रेलवे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के 505 स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया गया, जबकि कई प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो चुका है। चार वंदे भारत ट्रेनों सहित 12 नई ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू किया गया है।
रेल संरचना के सुदृढ़ीकरण के तहत दोहरीकरण, ट्रैक नवीनीकरण, समपार उन्मूलन, आरओबी निर्माण तथा ट्रेन गति बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में रिकॉर्ड पदोन्नतियां, अनुकंपा नियुक्तियां, पेंशन मामलों का समाधान और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। लखनऊ सिटी स्टेशन का संचालन पूर्णतः महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जाना गौरव का विषय बताया गया।
समारोह के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा आरपीएफ द्वारा डॉग शो का आयोजन किया गया। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages