<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 26, 2026

यात्रियों को बड़ी राहत : ट्रेन 12533/12534 एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, ऐशबाग पर मिला नया ठहराव


गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12533/12534 लखनऊ जं.–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–लखनऊ जं. एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन किया है। अब यह ट्रेन गोमती नगर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोमती नगर के मध्य संचालित की जा रही है।
टर्मिनल परिवर्तन के साथ ही इस ट्रेन को तत्काल प्रभाव से ऐशबाग स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है, जिससे लखनऊ शहर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार, 26 जनवरी 2026 से गोमती नगर से चलने वाली 12533 गोमती नगर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से 9:00 बजे तथा ऐशबाग से 9:25 बजे छूटने के बाद निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रात 10:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 12534 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोमती नगर एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 8:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन ऐशबाग से 7:15 बजे और बादशाहनगर से 7:35 बजे चलकर सुबह 8:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोमती नगर एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशनों पर ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages