<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 26, 2026

पंचकूला में ‘पिकअप वैन’ दुर्घटनाग्रस्त, छह बच्चे घायल


पंचकूला। पंचकूला जिले में एक निजी ‘पिकअप वैन’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को छह बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रत्तेवाली गांव के पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वैन की शाफ्ट टूट जाने से उसका पहिया फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।
सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के दौरान कुछ बच्चों को वाहन से गिरते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, “निजी ‘पिकअप वैन’ में लगभग 15-16 बच्चे सवार थे, जो पास के किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। छह बच्चों को चोट लगी। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया और सभी घायलों की हालत स्थिर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages