<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

जिलाधिकारी के नेतृत्व में शास्त्री चौक से कम्पनी बाग तक होगी मॉक ड्रिल


महादेवा (बस्ती)। आपदा की स्थिति में नागरिकों को सतर्क और प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 23 जनवरी को सायं 6 बजे शहर में हवाई हमला मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाया जाएगा, जिसके साथ ही शास्त्री चौक, कम्पनी बाग चौराहा सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद कर पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा।

यह अभ्यास जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना के नेतृत्व में किया जाएगा। सायरन बजते ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने पर ‘ऑल क्लियर’ सायरन बजाकर स्थिति सामान्य होने का संकेत दिया जाएगा।

मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा/उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव सहित प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, पावर कारपोरेशन, स्काउट गाइड, एनसीसी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं आपदा मित्र वालंटियर्स की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यह एक अभ्यास है, घबराएं नहीं और मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages