<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

सीने में तेज दर्द से बुजुर्ग हुए मूर्छित, 108 एम्बुलेंस सेवा बनी संजीवनी


बस्ती। जिले के ग्राम महसू, थाना बस्ती निवासी 93 वर्षीय छत्तीलाल पुत्र बुद्धू को सुबह करीब 09 बजे अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई हुई। परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित करते हैं।
कुछ ही मिनटों में सीएचसी खुदरा की एम्बुलेंस यूपी32 बीजी 8638 मौके पर पहुंची। ईएमटी धर्मेंद्र कुमार मौर्य और उनके सहयोगी पायलट प्रदीप कुमार ने तत्काल मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।
रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ने पर ईएमटी ने लखनऊ स्थित ईआरसी डॉक्टर रस्तोगी से सलाह लेकर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद छत्तीलाल को ओपेक कैली अस्पताल, बस्ती में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने देख-रेख करते हुए इलाज शुरू किया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने ईएमटी की तत्परता और कुशल कार्य की प्रशंसा की। मरीज की हालत सुधरते ही परिजन बेहद खुश हुए और 108 एम्बुलेंस सेवा की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages