वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदर्श नगर पंचायत बनकटी स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहां ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए किसी भी जरूरतमंद को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि रैन बसेरा में सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा नियमित रूप से सफाई कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा से संबंधित रजिस्टरों का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment