<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी

नई दिल्ली। देश के लोगों को कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत में 8 जनवरी को हांड कंपा देने वाली ठंड और दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में 8 तारीख को कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना है। 

क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली में घना कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। इससे सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम हो जाएगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है। सुबह के समय सतह पर मुख्य हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी। 
- इन राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 5°-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3°C  अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इन सभी राज्यों में कोल्ड जैसी स्थिति रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages