<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस्ती में चला यातायात जागरूकता अभियान, 34 वाहनों का चालान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद बस्ती में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 31 जनवरी तक जिले के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता वाहन के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में 28 जनवरी को यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा वाहन चालकों को गलत नंबर प्लेट, बिना एचएसआरपी (HSRP) लगे वाहन, सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लेन ड्राइविंग का पालन करने तथा रात्रि के समय हेडलाइट के हाई बीम और लो बीम के सही प्रयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।

प्रवर्तन अधिकारी द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए पम्फलेट एवं लीफलेट का वितरण किया गया। अभियान के दौरान बिना एचएसआरपी लगे वाहनों के विरुद्ध 04 चालान किए गए, जबकि सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अभियोगों में कुल 30 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 34 वाहनों का चालान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में यात्री/मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages