<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

गाड़ी फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल, 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान


बस्ती। जिले के थाना मुंडेरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरियाव, पोस्ट पकड़ी धौरहरा निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम लगभग 6:00 बजे की है, जब युवक अपने घर से किराने का आवश्यक सामान लेने के लिए ओडवारा चौराहे की ओर जा रहा था।
रास्ता खराब होने के कारण अचानक उसकी गाड़ी फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में युवक के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
घटना स्थल पर मौजूद राज नामक व्यक्ति ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस UP32 FG 0836 पर तैनात पायलट योगेंद्र यादव एवं ईएमटी रंजीत कुमार बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस में शिफ्ट किया।
मरीज की हालत गंभीर देखते हुए रास्ते में एंबुलेंस स्टाफ ने कंट्रोल रूम में तैनात आरसीपी डॉक्टर से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी और उनके निर्देशानुसार आवश्यक मेडिकल उपकरणों का प्रयोग किया। इसके बाद घायल युवक को सुरक्षित जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया।
फिलहाल युवक की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। समय पर मिली 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages