<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 10, 2026

स्व. जितेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर 1000 जरूरतमंदों को कंबल वितरण, शांति पाठ व भंडारे का आयोजन

महादेवा (बस्ती)। एम.जे.एस. चेरिटेबल ट्रस्ट महादेवा बस्ती के तत्वावधान में एफ.एस.जी.डी. कॉन्वेंट स्कूल महादेवा के प्रांगण में प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी रघुनाथ सिंह के छोटे भाई स्वर्गीय जितेंद्र सिंह (एम.जे.एस.) की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्व. जितेंद्र सिंह के सुपुत्र विशाल व अभिलाष तथा उनकी माता द्वारा प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने लगभग 1000 गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, संवेदना एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रामायण सिंह, अमित सिंह, जगदंबा शुक्ल, डॉ. आर.पी. शुक्ल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार तथा ग्राम प्रधान महादेवा ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अंत में शांति पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages