<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

जंगल बेलहर में 10 अप्रैल को चकबन्दी जन चौपाल, समस्याओं का होगा समाधान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में चकबन्दी प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पुराने ग्राम जंगल बेलहर में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

यह जन चौपाल ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगी, जहां चकबन्दी विभाग द्वारा ग्रामीणों की चकबन्दी संबंधी समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस जन चौपाल में चकबन्दी विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, ताकि ग्रामीणों को त्वरित समाधान मिल सके और चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages