<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 10, 2026

राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ

- उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने युवाओं को खेल व संस्कृति से जोड़ने का दिया संदेश

लखनऊ। बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय, सदर बाजार में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज का युवा केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैटल डांस स्पोर्ट्स जैसी विधाएँ अनुशासन, फिटनेस, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। ब्रेक डांस का ओलंपिक खेल के रूप में शामिल होना युवाओं की प्रतिभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, आउटरीच ब्यूरो (भारत सरकार) उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, निदेशक इग्नू ने मास्टर कैटेगरी एक्रो योग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
अर्जुन अवॉर्डी सुश्री रचना गोविल की संरक्षक के रूप में उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रेरणा रही। इसके अतिरिक्त श्री संजीव कुमार सिंह (क्रीड़ा अधिकारी), श्री अनिल श्रीवास्तव (निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ) एवं श्री अंकुर अग्रवाल (ट्रस्टी, संस्कृत पाठशाला) भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने क्लासिकल डांस, लोक कला, एक्रो योग, एक्रोबैटिक सहित अन्य श्रेणियों में शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। पहले दिन के स्वर्ण पदक विजेताओं में मोहलक्षिका सिंह, नेविका सिंह, अर्न ओम सिंह, दीपांशी, तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल एवं गार्गी द्विवेदी प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. बी. पंत ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages