<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 10, 2026

महाप्रबंधक ने 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस का किया ऑन-बोर्ड निरीक्षण

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस का ऐशबाग से कानपुर सेंट्रल के बीच ऑन-बोर्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

महाप्रबंधक ने कोचों की साफ-सफाई, मेंटेनेंस, लिनेन की स्वच्छता, प्रसाधनों की स्थिति तथा जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। लिनेन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेन में लगे फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का भी निरीक्षण किया और इसके नियमित रख-रखाव पर बल दिया।
श्री बोरवणकर ने कोचों में लगे अस्पष्ट एवं अनावश्यक स्टीकरों को हटाने तथा आवश्यक एवं जागरूकता संबंधी स्टीकरों को स्पष्ट व उपयुक्त स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में लगाए गए बर्थ/सीट नंबर एवं प्रसाधन संकेतकों का भी निरीक्षण किया।
पैंट्रीकार के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा महिला यात्रियों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विभिन्न कोचों में जाकर यात्रियों से बातचीत की और सुरक्षा, स्वच्छता, लिनेन की गुणवत्ता तथा रेल कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages