<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 29, 2025

जनपद स्थापना दिवस पर कपिलवस्तु स्तूप में भव्य आयोजन, विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर की 37वीं स्थापना वर्षगांठ श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साड़ी तिराहा स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद सिद्धार्थ चौराहा और बर्डपुर तिराहा स्थित बुद्ध प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम अलीगढ़वा स्थित ऐतिहासिक कपिलवस्तु स्तूप पर आयोजित हुआ। सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक माता प्रसाद पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन ने दीप प्रज्ज्वलन कर स्तूप पूजन और परिक्रमा की। शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किए।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व को अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश दिया और जनपद के समग्र विकास के लिए लाइट एंड साउंड शो, विपश्यना केंद्र, बुद्ध सर्किट और पर्यटन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने जनपद को शांति और करुणा का संदेश देने वाली भूमि बताया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कपिलवस्तु स्तूप मार्ग को चार लेन किया जाएगा तथा पर्यटन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर भन्तेगणों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages