सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने ग्राम भानपुर रानी में जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नए कानूनों, साइबर अपराध सुरक्षा एवं एंटी रोमियो अभियान के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत उडवालिया में महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1076, 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102/108 एंबुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन एवं अग्निशमन सेवा के बारे में भी पम्पलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक बबूना यादव, आरक्षी धर्मराज एवं महिला आरक्षी अनुपम (थाना मिश्रौलिया) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment