गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा, जब भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। घोषणा होते ही पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल बन गया। गोरखपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
संगठन पर्व के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर देखा गया। जैसे ही पंकज चौधरी के नाम की घोषणा हुई, महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। “अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान” की विचारधारा को लेकर चलने वाला संगठन, पंकज चौधरी के नेतृत्व में नई ऊर्जा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उनका नेतृत्व प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
पंकज चौधरी को सर्वमान्य, कर्मठ और संगठनप्रिय नेता बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर विशेष रूप से उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, सरवन पटेल, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, निरंकार श्रीपाठी, रमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, आशुतोष पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, पूजा गुप्ता, ममता गुप्ता, प्राण तिवारी, विकास शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, आनंद अग्रहरी, सिद्धांत घोष, राहुल पहलवान, दीपक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह ‘आशू’ सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment