<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 13, 2025

पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने जीता स्वर्ण, रचा इतिहास

गोरखपुर। अमरकंटक (मध्यप्रदेश) में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार है जब महिला टीम ने टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।


इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी कुमारी नंदनी गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि कुमारी पूजा वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम एवं व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर यह उपलब्धि पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गौरवपूर्ण रही।

महिला खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी  चन्द्र विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages