गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जंक्शन यार्ड में नये रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं मालगाड़ियों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन को लेकर विशेष चर्चा की।
निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन यार्ड का भ्रमण किया और शंटिंग ऑपरेशन को पूरी तरह संरक्षित तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में प्वाइंट्स मशीनों की कार्यशीलता का भी जायजा लिया तथा यार्ड को साफ-सुथरा रखने के साथ ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एम. एल. मकवाना, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री संजय सिंहल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, मुख्य मालभाड़ा परिवहन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ल, महाप्रबंधक के सचिव आनन्द ऋषि श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment