<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 20, 2025

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की भावना पर आधारित भव्य कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनावमुक्त परीक्षा के दिए गए गुर

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने, समुचित तैयारी कराने एवं परीक्षा अवधि में अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” की भावना को केंद्र में रखते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को तनावमुक्त परीक्षा देने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ऐलन करियर इंस्टिट्यूट, कोटा (राजस्थान) से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि सीनियर कैंपस प्रिंसिपल अमित जोशी, सीनियर फिजिक्स मेंटर मनोज मेहता, सीनियर काउंसलर करण शुक्ला एवं अनुराग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सीसीए इंचार्ज सुश्री दिव्या त्रिपाठी ने किया।
विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं तिलक लगाकर सम्मान किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि अमित जोशी ने विद्यार्थियों को समय-सारणी बनाकर चरणबद्ध अध्ययन करने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान धैर्य रखते हुए मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करना अत्यंत आवश्यक है। मनोज मेहता ने स्टेप राइटिंग, सीमित शब्दों में उत्तर लेखन एवं प्रमुख बिंदुओं को उभारकर लिखने की उपयोगी तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
सीनियर काउंसलर करण शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं धैर्य के साथ दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को तत्क्षण पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ओलंपियाड में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले संस्कार मिश्रा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 15 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक प्रशांत त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, इंद्र मिश्रा, अवनीश पाठक, पंकज गुप्ता, शिवेंद्र त्रिपाठी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अमर बादवानी, वेद प्रकाश सिंह, लकी शुक्ला एवं दिनेश यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू रिजवी, अनिल सिंह, अंगद चौरसिया, हर्षिता पाण्डेय, स्वाति सिंह, अर्पिता, आयशा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम की भव्यता एवं उपयोगिता से विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न नजर आए, वहीं अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में ऐलन इंस्टिट्यूट, कोटा की अध्ययन सामग्री के साथ-साथ एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय का परीक्षा परिणाम निरंतर उत्कृष्ट बना हुआ है और विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages